फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shoulder injury deprived Rio, now to get gold medal in Tokyo

कंधे की चोट ने रियो से किया वंचित, अब टोक्यो में पाना है गोल्ड मेडल

Sun, 22 Aug 2021 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shoulder injury deprived Rio, now to get gold medal in Tokyo
पैरा खेलों से वर्ष 2010 से जुड़ा हूं। पढ़ाई में रुचि कम थी। खेलों में अपनी प्रतिभा दर्शाते हुए डिस्कस थ्रो में कॉमनवेल्थ, ग्लॉस्को, इंडोनेशिया में देश का प्रतिनिधित्व किया और इन सभी में चौथा स्थान हासिल किया। रियो पैरालंपिक से पहले कंधे में चोट आ गई। इस कारण इसमें भाग लेने से वंचित रह गया। अब पावर लिफ्टिंग खेल में हिस्सा लेते हुए पैरालंपिक में जगह बनाई है। अमर उजाला से ही बातचीत में पैरा खिलाड़ी जयदीप ने अपना संघर्ष साझा किया। भैया कुर्ला रोड निवासी जयदीप ने बताया कि पढ़ाई में रुचि कम थी खेलों में अपने कॅरियर तलाशते हुए डिस्कस थ्रो खेल के जरिये आगे बढ़ा। पैरा खेलों की ओर दोस्त पैरा धावक जितेंद्र ने आकर्षित किया। डिस्कस थ्रो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ खेलों में चौथा स्थान पाया। वर्ष 2012 में हुए पैरालंपिक में छठा स्थान पाया। इसके बाद सीधे हाथ के कंधे में चोट आ गई। इस चोट ने डिस्कस थ्रो खेल ही नहीं रियो पैरालंपिक खेलों से भी वंचित कर दिया। वर्ष 2017 से अपना खेल बदला और डिस्कस थ्रो की जगह पावर लिफ्टिंग शुरू की। ग्लॉस्को में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में चौथा स्थान, इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में चौथा स्थान हासिल किया। पैरालंपिक कोटे में जगह बनाई। कोच चंद्र शर्मा की देखरेख में अभ्यास करते हुए यह सफलता हासिल की। अब टोक्यो में गोल्ड मेडल पर नजर है। घर में पिता समंदर सिंह सेवानिवृत्त हवलदार, छोटा भाई रेलवे में क्लर्क, बड़ी बहन के अलावा मां दिलवंती है। पैरालंपिक खेलों में शामिल होने पहुंची टीम से प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन संपर्क किया। इस पार्टी में 54 प्रतिभागी शामिल है। उनसे अच्छा प्रदर्शन करने के साथ उनकी कहानी पूछी व हौसला बढ़ाया। साई बालगढ़ सोनीपत में एथलेटिक्स कोच के रूप में सेवाएं दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed