रोहतक: मुंजाल कांप्लेक्स में इंटरनेट कनेक्शन वितरक के कार्यालय पर दो बदमाशों ने की फायरिंग
मुंझाल कांप्लेक्स में दुकान के शीशे पर दो बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रोहतक के शोका चौक के नजदीक ही यह कांप्लेक्स है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मदीना गांव के मंजीत ने बताया कि उसके पास हिस्सेदारी करने को लेकर एक फोन आया था। बाद में हमला करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के अशोका चौक के नजदीक मुंजाल कांप्लेक्स स्थित इंटरनेट कनेक्शन वितरक के कार्यालय पर दो युवक आए और शीशे पर गोली मार दी। कहा कि यह मनोज मोरखेड़ी का मैसेज है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने बताया कि मदीना गांव निवासी मंजीत दांगी इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन जारी करने का काम करता है। उसका आरोप है कि दो माह पहले उसके पास मनोज मोरखेड़ी नाम के युवक का फोन आया था। कहा था कि ब्रॉडबैंड के काम में उसके लोगों की हिस्सेदारी कर ले।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
आरोपी मौके से हुए फरार
उसने मना कर दिया। मंजीत का कहना है कि शनिवार शाम को वह अपने मुंजाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में बैठा था। तभी दो युवक आए। आते ही एक युवक ने पिस्तौल निकाली और कार्यालय के शीशे में गोली मार दी। बोला, यह मनोज मोरखेड़ी का मैसेज है। जब तक कारोबारी व उसके साथी कुछ समझ पाते, तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फायरिंग से कांप्लैक्स में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप गौतम व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें-जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
सांपला नपा उप प्रधान को भी मिली थी धमकी
मनोज मोरखेड़ी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सांपला नगरपालिका के उप प्रधान ने भी पिछले माह सांपला थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसे मनोज मोरखेड़ी नाम के व्यक्ति की व्हाट्सअप कॉल आई। न केवल पैसे मांगे गए, बल्कि नपा के उप प्रधान को ठेके दिलवाने के लिए कहा। नपा उप प्रधान ने इनकार कर दिया। सांपला पुलिस ने मामला दर्ज कर मनोज मोरखेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।