फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shot in the leg of a young man with a lift, absconded with cash, mobile and bike

लिफ्ट लेकर युवक के पैर में गोली मारी, नकदी, मोबाइल व बाइक लेकर फरार

Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Shot in the leg of a young man with a lift, absconded with cash, mobile and bike
शहर के आउटर में बहुअकबरपुर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक, नकदी व मोबाइल छीन ली। बुधवार की दोपहर रोहतक से मुंढाल की ओर जा रहे बाइक सवार युवक से पहले युवकों ने लिफ्ट मांगी, फिर 200 मीटर दूर जाकर उसके पैर में गोली मार दी। वारदात स्थल के पास से करीब 10 मिनट पहले ही पुलिस ने नाका हटाया था। घायल पीजीआई में उपचाराधीन है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीजीआई में उपचाराधीन मुंढाल निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी के कर्मचारी सतेंद्र के साथ मौजूद उसके दोस्त प्रतीक ने बताया कि उसके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने सतेंद्र को गोली लगने के बारे में जानकारी दी। पीजीआई पहुंचने पर उसका पैर लहूलुहान पाया। उसने बताया कि वह घर जा रहा था। बहुअकबरपुर के पास जलेबी चौक पर बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने उसे रुकवाया और पीछे बैठे दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। इस पर वह दोनों को लेकर चल पड़ा। वह करीब 200 मीटर दूर ही चला था कि लिफ्ट मांगने वालों ने उसके दाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर उसका मोबाइल, नकदी व बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर करीब 10 मिनट पहले पुलिस खड़ी थी। पुलिस का नाका हटाने के बाद ही युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीर ने सतेंद्र को पीजीआई में पहुंचाया। यहां देर रात तक उसका इलाज चल रहा था। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed