फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shopkeepers themselves remove the enlarged balcony, otherwise the administration will remove

दुकानदार खुद बढ़े छज्जे हटा लें नहीं तो प्रशासन हटाएगा

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers themselves remove the enlarged balcony, otherwise the administration will remove
लघु सचिवालय के सभागार में किला रोड के दुकानदारो से बातचीत करते डीसी कैप्टन मानोज कुमार। संवाद
रोहतक। उपायुक्त ने किला रोड के दुकानदारों को सात दिन के अंदर छह से सात फुट तक निकले छज्जे सात दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया है। तल्ख लहजे में कहा कि यदि दुकानदार खुद नहीं हटाएंगे तो प्रशासन हटाएगा। दुकान की हद में ही रहे और सीढ़ी अपनी जगह पर ही बनाएं। ऐसी कार्रवाई अकेले किला रोड बाजार में नहीं अन्य बाजारों में भी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अलग-अलग बाजारों के प्रधानों और किला रोड बाजार के दुकानदारों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने मेयर मनमोहन गोयल और सीनियर डिप्टी मेयर की सीढ़ी के लिए दो से ढाई फुट जगह देने की बात खारिज कर दी। स्पष्ट कहा कि प्रशासन किसी भी सूरत में सड़क पर सीढ़ी बनाने की इजाजत नहीं देगा। यदि ऐसा कोई करेगा तो निश्चित सख्त कार्रवाई प्रशासन की तरफ से की जाएगी। उपायुक्त ने पहले प्रधानों और दुकानदारों की बातों को सुना। अंत में कहा कि तीन बार दुकानदारों के साथ बैठक करके अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए कह चुका हूं मगर किसी ने भी ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शौरी मार्केट, रेलवे रोड, गांधी कैंप, किला रोड बाजार में अतिक्रमण की गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से जाम रहता है। अब डी-पार्क के पास शाम होते ही जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। इसको लेकर मॉक ड्रिल भी करवाई गई थी, जिसमें अच्छा रिजल्ट नहीं आया। विगत वर्ष नाले साफ कराने में निगम का काफी दिक्कत हुई थी। जब नाला खुला होगा तो निश्चित जलभराव नहीं होगा। रही बात बिजली के खंभों की तो दो दिन में बिजली निगम शिफ्ट करवा देगा। बिजली के तारों को बीच के खंभे पर लगवा दिया जाएगा। दुकानदारों को समझ लेना चाहिए कि प्रशासन तब बाजार में घुसेगा जब आप रास्ता देंगे। प्रशासन अब बाजारों में एक फीसदी भी अतिक्रमण नहीं करने देगा। शोरूम के छज्जे छह से सात फुट तक आगे बढ़े हैं, जो गलत है। बेहतर होगा कि दुकानदार एक सप्ताह में स्वयं छज्जे हटा लें अन्यथा प्रशासन हटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान की हद में काम करें। दुकान में चढ़ने के लिए सीढ़ियों के लिए भी प्रशासन जगह नहीं देगा। जिसकी दुकान ऊंची है, वह नियमानुसार अंदर की तरफ रैंप बनवाएं। रही बात बारिश का पानी दुकान में आने की तो निगम प्रशासन अपने खर्च पर दो से ढाई फुट की एक रंग में सीट लगवा देगा। दुकानदार यह भ्रम नहीं पाले कि अतिक्रमण सिर्फ किला रोड बाजार से हटाया गया है। शहर के हर बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसके लिए दूसरे बाजारों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन बाजारों में नोटिस दिए गए हैं, वहां तय समय में ही ध्वस्तीकरण अभियान चलेगा।
रोल मॉडल बनेगा किला रोड बाजार
नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने कहा कि दुकानदार ऐसा भ्रम न पालें कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ किला रोड बाजार में होगी। शहर के हर बाजार से अतिक्रमण हटाया जाएगा ताकि लोगों को जाम से दिक्कत न हो। चूंकि किला रोड बाजार जिले का प्रमुख बाजार है, इसलिए निगम रोल मॉडल के रूप में इसे विकसित करेगा। 600 मीटर की लंबी सड़क बनेगी। जगह-जगह मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे। ग्राहकों के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शा चलवाएंगे ताकि लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। सभी दुकानों को एक रंग में रंगवा दिया जाएगा।
मेयर की सीढ़ी के लिए जगह छोड़ने की बात खारिज की
मेयर मनमोहन गोयल ने अपनी बात कहते हुए कहा कि दुकानदारों की सीढ़ी के लिए दो से ढाई फुट की जगह छोड़ दी जाए। जिसके उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने सिरे से खारिज कर दिया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है और न कोई ऐसी बात कही है।
व्यापारी बोले- सीमा का हो निर्धारण
हम चाहते हैं कि शहर अतिक्रमण मुक्त हो मगर गाइड लाइन और सीमा तय की जाए। अभियान का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया जाए। टीम बनाई जाए जिसमें बाजारों के दो प्रतिनिधि शामिल हो। जिस तरह से किला रोड बाजार में अभियान चला, वह काफी फील हुआ है।
- गुलशन डंग
ग्राहकों के दुकान पर चढ़ने का रास्ता कम से कम दो से तीन फुट मिलना चाहिए। ध्वस्तीकरण अभियान में सीढ़ियां टूट चुकी है, सीमा तय की जाए तो सीढ़ी बनवाई जाए। कई दुकानें ऊंचाई पर है, जिसके लिए भी सीढ़ी बनाने के लिए जगह मिलनी चाहिए।
- बिट्टू सचदेवा
दुकानदारों को समझना चाहिए कि सड़क हमारी नहीं है। जितनी बड़ी हमारी दुकान है, उतने में ही काम करें। केंद्र सरकार की स्ट्रीट वेडिंग जोन व्यवस्था पर निगम ने पैसा खर्चा किया है। प्रशासन को चाहिए कि वह स्ट्रीट वेडिंग जोन भी चालू करवाए।
- गुलशन निझावन
खंभे हटाने के लिए बिजली निगम की टीम ने किया निरीक्षण
फोटो सतीश की 18सीटीवाई15पीएसके
रोहतक। किला रोड बाजार के किनारे लगे खंभों को हटाकर बिजली के तार बीचोंबीच लगे खंभों पर लगाने के लिए बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर दो दिन के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बैठक के दौरान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके यादव और कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह को निर्देश दिए कि वह दो-तीन दिन के अंदर किला रोड के किनारे लगे खंभों को हटा दें। बिजली के तारों को बीचोंबीच लगे खंभों पर शिफ्ट कर दिया जाए। मीटिंग खत्म होने के बाद कार्यकारी अभियंता एसडीओ और जूनियर इंजीनियर के साथ सीधे किला रोड बाजार पहुंचे। उन्होंने पूरे बाजार का जायजा लिया और एसडीओ को मंगलवार से काम शुरू करने के लिए कहा। कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर तय समयसीमा के अंदर काम करवा दिया जाएगा। ब्यूरो

रेलवे रोड के दुकानदारों को थमाए नोटिस
फोटो सतीश 18सीटीवाई16पीएसके से 18पीएसके तक
रोहतक। नगर निगम की टीम ने सोमवार को रेलवे रोड के 150 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट हिदायत दी है कि यदि 20 अप्रैल तक अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम टीम ध्वस्त करेगी। निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ के निर्देश पर भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल की टीम ने रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए 150 दुकानदारों को नोटिस थमाए। भूमि अधिकारी ने बताया कि नोटिस में दुकानदारों को हिदायत दी है कि 20 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा निगम की टीम ध्वस्तीकरण करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed