{"_id":"65d8e5d88065b200f20c37dd","slug":"shopkeepers-should-vacate-their-space-in-two-days-otherwise-bulldozers-will-use-it-rohtak-news-c-17-roh1019-367122-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो दिन में जगह खाली करें दुकानदार, नहीं तो चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो दिन में जगह खाली करें दुकानदार, नहीं तो चलेगा बुलडोजर
Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारो को पोजेशन पत्र सौपते संयुक्त आयुक्त विजय सिंह। स्रोत: स्वयं
रोहतक। एलिवेटेड ट्रैक की पूर्वी दिशा में नगर निगम ने 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को जल्द शुरू करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन दुकानदारों को दो दिन का में दुकान खाली करने का नोटिस दिया है, जिन दुकानों का सड़क के लिए अधिग्रहण किया गया है। साथ ही निगम ने स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में 14 नए दुकानदारों को कब्जा पत्र सौंपा जबकि आठ दुकानों को पहले कब्जा पत्र दिय जा चुका है।
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के साथ सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाई गई है। इसी कड़ी में नगर निगम ने शुक्रवार को सड़क से प्रभावित 14 दुकानदारों पावर हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद कांप्लैक्स दुकानों का कब्जा दिया। क्योंकि उक्त दुकानदार सड़क में आई दुकानों की रजिस्ट्री निगम के नाम करवा चुके हैं। बदले में निगम ने उनको विवेकानंद कांप्लैक्स में दुकानों का कब्जा दिया, ताकि वे जल्द अपना कारोबार शुरू कर सकें। साथ ही दुकानदारों को रविवार तक ट्रैक के साथ वाली सड़क निर्माण में आ रही जगह खाली करने के लिए कहा गया है, ताकि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सके।