{"_id":"65a96a5074dcc0f65c0badba","slug":"shopkeeper-posing-as-bank-employee-cheated-of-rs-99-thousand-960-rohtak-news-c-17-roh1019-341064-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुकानदार से बैंककर्मी बनकर 99 हजार 960 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुकानदार से बैंककर्मी बनकर 99 हजार 960 रुपये की ठगी
Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। जनता कॉलोनी स्थित किरयाणा के दुकानदार से एक युवक ने बैंककर्मी बनकर 99 हजार 960 रुपये ठग लिए। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार दयानंद गोयल ने बताया कि बुधवार को उसके पास एक युवक की कॉल आई। बोला, वह एसबीआई से बोल रहा है। क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट बदले हैं। इसके बाद आरोपी ने वाट्सअप पर उसे एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करके उसने पूरी डिटेल भर दी। इसके बाद क्रेडिट कार्ड अकाउंट से उसके दो बार में 99 हजार 960 रुपये कट गए।
विज्ञापन