Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sho

एसएचओ पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप, एसएचओ बोले-आरोप बेबुनियाद

Wed, 21 Aug 2019 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
sho
फ्लैग : इनलो के पूर्व विधायक एवं हत्यारोपी बाली पहलवान पर पूर्व सरपंच को धमकी देने का मामला
विज्ञापन

हेडिंग -एसएचओ पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप, एसएचओ बोले-आरोप बेबुनियाद
बार-बार धमकी कितने बजे, क्यों, कहां जैसे सवाल पूछ किया जा रहा परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने धमकी के मामले में एसएचओ पर ही फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एसएचओ आरोपी बाली पहलवान से पूछताछ की बजाय उनसे ही धमकी कितने बजे, क हां, और क्यों दी गई जैसे सवाल किए जा रहे हैं। पीड़ित ने आईजी और डीजीपी से मामले की शिकायत करने का दावा किया है। उधर, एसएचओ ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
जानकारी के अनुसार बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीता राम ने पुलिस को बताया था कि छह अगस्त को वह कलानौर की अनाज मंडी में वर्ष 2011 में हुए विष्णु हत्याकांड में गवाही के लिए रोहतक कोर्ट में आया था। आरोप है कि जैसे ही कोर्ट परिसर में घुसा तो जमानत पर छूटे हत्याकांड के आरोपी इनेलो के पूर्व विधायक बलवीर सिंह चार अन्य के साथ पहुंचे और उसे सीढ़ियों के पास ही रुकवा लिया। आरोप है कि इसके बाद उस पर गवाही नहीं देने का दबाव बनाया गया। कहा कि यदि उसके खिलाफ गवाही दी तो उसकी व उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच का आरोप है कि एसएचओ ने उसे थाने पर बुलाया तथा धमकी प्रकरण में फैसले का दबाव बनाया गया। मामले की शिकायत आईजी और डीजीपी से करने का दावा पूर्व सरपंच ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी प्रकरण की जांच की जा रही है। फै सले का दबाव बनाने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-नरेंद्र कुमार, एसएचओ थाना आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed