फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shiva temple decorated with colorful lights

Rohtak News: रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शिव मंदिर

Fri, 08 Mar 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shiva temple decorated with colorful lights
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरे शहर में धूम है। मंदिरों में सुबह से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। शाम होते-होते मंदिरों को फूलों और लाइट से सजाया गया।
रंग-बिरंगे फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से शिवलिंग की सज्जा की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाएगा। शहर के कई मंदिरों में जलाभिषेक सुबह 4:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इधर, हरिद्वार से साइकिल कांवड़ से भी श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। जलाभिषेक करते समय ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव, बम-बम भोले और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं।
विज्ञापन

इन मंदिरों में सुबह से लगेगा तांता : दुर्गा माता मंदिर के आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि जलाभिषेक सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा। यह दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद भोग लगाया जाएगा। शाम 7 बजे से कीर्तन शुरू होगा। रात 8 बजे फिर भोग श्रद्धालुओं में परोसा जाएगा। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व जूना अखाड़े के उप आचार्य कपिलपुरी महाराज ने बताया कि डेरे पर जलाभिषेक सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरे में कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू होंगे। शाम 8 बजे वृंदावन से पधारे भजन सम्राट सम्राट बाबा चित्र विचित्र प्रस्तुति देंगे। न्यू बस स्टैंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित नरेश गौड़ ने बताया कि परिसर के आसपास साफ-सफाई करने के बाद मंदिर को फूलों की लड़ियों से सजाया गया है। दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। पुरी धाम के महामंडलेश्वर कर्णपुरी ने बताया कि डेरे पर पूजा के साथ भंडारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed