{"_id":"61d0addac18f32266e3beb01","slug":"shimli-murder-case-one-accused-arrested-rohtak-news-rtk6345352128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमली हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमली हत्याकांड : एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुलिस ने शिमली ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। शिमली-भंभेवा रोड पर कार में मिले चालक सुनील के शव मामले में झज्जर के ढराणा निवासी हरिकेश को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इससे गहन पूछताछ कर रही है।
सीआईए वन के एसआई अनेश कुमार के नेतृत्व में 31 दिसंबर की रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान एसआई आजाद के नेतृत्व में एक टीम ने झज्जर के ढराणा निवासी हरिकेश को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया। इसने पुलिस को बताया कि 6 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश इटावा के उदयपुर कलां निवासी सुनील गुरुग्राम से रोहतक पैकिंग थैलियों की सप्लाई लेकर आया था। डीघल के पास वह लघुशंका के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर आया। गाड़ी लूटने की नीयत से हथियारबंद तीनों आरोपियों की सुनील से हाथापाई हुई। सुनील ने अपना बचाव किया तो उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर आरोपी उसे उसी की गाड़ी में डालकर शिमली भंभेवा ले गए। यहां गाड़ी व सुनील की लाश सड़क के किनारे छोड़ कर तीनों फरार हो गए। पुलिस ने यहां से शव बरामद किया था।
पिता शिवरतन की शिकायत के पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुनील गुरुग्राम में करीब 8 साल से हरिराम शुक्ला के पास चालक की नौकरी करता था। वह खटौला गांव में किराये के मकान में रहता था। वह 6 अक्तूबर को कार में सवार होकर रोहतक आया था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वारदात में शामिल दो आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने कहा कि शिमली ब्लाइंड मर्डर केस हल हो गया है। इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। इसने माना है कि कार छीनने के लिए सुनील को गोली मारी थी।