{"_id":"6a43fb6828b9718673073095","slug":"shimla-police-denied-transit-remand-in-manisha-murder-case-court-seeks-medical-report-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा हत्याकांड: शिमला पुलिस को नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा हत्याकांड: शिमला पुलिस को नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:56 PM IST
सार
हिमांक मित्तल ने हाउस अरेस्ट होने से पहले मीडिया को बताया था कि एक जून को वह सिंहपुरा स्थित स्कूल में गया था। वापस आते समय स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
शिमला पुलिस को नहीं मिला ट्रांजिट रिमांड, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला के बहुचर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में हिमाचल प्रदेश पुलिस मंगलवार को मृतका के भाई हिमांक मित्तल को गिरफ्तार कर नहीं ले जा सकी। क्योंकि जेएमआईसी हिमांशु आर्या ने मेडिकल रिपोर्ट के बिना ट्रांजिट रिमांड देने से इंकार कर दिया। शिमला पुलिस मंगलवार रात आठ बजे हिमांक मित्तल का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची। अब रिपोर्ट लेकर शिमला पुलिस बुधवार को दोबारा अदालत में अर्जी लगाएगी।
बता दें कि हिमांक मित्तल ने हाउस अरेस्ट होने से पहले मीडिया को बताया था कि एक जून को वह सिंहपुरा स्थित स्कूल में गया था। वापस आते समय स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था। उसके पैर में रॉड डली हुई है और हाथ भी टूटा हुआ है, तभी से हिमांक घर में रेस्ट पर है।
विज्ञापन
बता दें कि हिमांक मित्तल ने हाउस अरेस्ट होने से पहले मीडिया को बताया था कि एक जून को वह सिंहपुरा स्थित स्कूल में गया था। वापस आते समय स्कॉर्पियो सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला किया था। उसके पैर में रॉड डली हुई है और हाथ भी टूटा हुआ है, तभी से हिमांक घर में रेस्ट पर है।
विज्ञापन