फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   She educated her children by selling milk... Now, she cultivates a guava orchard and earns up to four lakh rupees.

Rohtak News: दूध बेचकर बच्चों को पढ़ाया...अब अमरूद का बाग लगा ले रहीं चार लाख तक की आमदनी

Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
She educated her children by selling milk... Now, she cultivates a guava orchard and earns up to four lakh rupees.
30...लाढ़ौत गांव में अपने खेत में लगाए अमरूद के बाग में प्रगतिशील किसान कमला देवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। संघर्ष ऐसी स्थिति है जो जीवन में निखार लाता है। इसकी बानगी रोहतक के लाढ़ौत गांव निवासी कमला देवी पेश कर रहीं हैं। 26 साल पहले एक सड़क हादसे में उनके पति दफे सिंह की मौत हो गई थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने खूब संघर्ष किया, दूध बेचकर बच्चों को पढ़ाया और अब बागवानी से लाखों कमा रहीं हैं।
दरअसल, कमला ने खेती के साथ-साथ पशुपालन भी किया। दो साल पहले एक एकड़ में अमरूद का बाग लगाया। प्रगतिशील किसान कमला अब अमरूद की खेती कर दो से चार लाख प्रति वर्ष की आमदनी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

लाढ़ौत गांव में तीन एकड़ में खेती करने वाली कमला के पति दफे सिंह की वर्ष 1999 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे ने उनके जीवन को संघर्षशील बना दिया। इस समय बेटा संदीप 16 साल, बेटी पूनम 11 साल व बेटा हकीकत चार साल के थे। तीनों बच्चों के पालन पोषण की पहले से अधिक जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हादसे के बाद किसी तरह खुद को संभाला और खेती करने लगीं। उस समय तीन भैंसों का दूध बेचकर बच्चाें की परवरिश की। खुद खेतों में जाती बिजाई, निराई के अलावा कटाई भी करती रहीं। बागवानी विभाग की ओर से पावर विडर मशीन सब्सिडी पर ली है। अब उन्होंने दो एकड़ में गेहूं की फसल लगाई हुई है। एक एकड़ में दो साल पहले लगाए बाग में हिसार सफेदा किस्म के अमरूद का उत्पादन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed