{"_id":"65e628f0529bc835e902e427","slug":"shared-kisan-mazdoor-morcha-will-strengthen-the-movement-rohtak-news-c-17-roh1020-374859-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंदोलन को मजबूत करेगा साझा किसान मजदूर मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंदोलन को मजबूत करेगा साझा किसान मजदूर मोर्चा
Tue, 05 Mar 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। किसान आंदोलन को मजबूती देकर आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को तीन प्रदेशों के किसान संगठन रोहतक के जाट भवन में एकजुट हुए। इस गोपनीय बैठक में आंदोलन की रणनीति तय करने के साथ साझा किसान मजदूर मोर्चा गठित करने पर सहमति बनी। यह मोर्चा किसान आंदोलन को मजबूत करने का काम करेगा। इसके लिए मोर्चा धरना स्थलों व हरियाणा-पंजाब सीमा पर जाकर तालमेल बनाएगा। यह फैसला सोमवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के किसान संगठनों की बैठक में लिया गया।
किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन के भविष्य की रणनीति पर चर्चा करते हुए साझा किसान मजदूर मोर्चा गठित करने पर सहमति जताई। यह मोर्चा पंजाब में जाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। डबवाली धरने को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा 13 मार्च को दिल्ली में मोर्चा राष्ट्रीय स्तर की बैठक कर रणनीति तय करेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन को हरियाणा से मजबूती प्रदान करने के लिए सभी किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार कर अहम फैसले लिए जाएंगे। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज सहरावत ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। किसान संगठनों के प्रवक्ता जसबीर सिंह मलिक ने हरियाणा में भयंकर ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से विशेष गिरदावरी करा कर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये आर्थिक मुआवजा पीड़ित किसानों को देने व कर्जमुक्त करने की मांग उठाई।
-- -- -- -- -
ईवीएम के बजाय बैलेट से हों लोकसभा चुनाव
सरदार किशन सिंह पाली की अध्यक्षता में हुई बैठक में साझा किसान मजदूर मोर्चा के साथ ही साझा तालमेल कमेटी भी गठित की। यहां एमएसपी, कर्जा मुक्ति, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम व भूमि अधिग्रहण बिल की मांग भी एजेंडे में शामिल की गई। ग्राम स्वराज्य किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मनोज सहरावत ने ईवीएम से चुनाव न करवाकर बैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव करवाने की मांग उठाई। किसान नेता महेंद्र सिंह राणा व आत्मजीत ने सभी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह भाटी, जसबीर सिंह मलिक, गुरनाम सिंह झब्बर, भगवान पाल सिंह, सुखदेव सिंह विर्क, सेवा सिंह आर्य, ओमप्रकाश खत्री मौजूद रहे।