{"_id":"67057e331d88806fd50a7644","slug":"shakuntala-turned-the-tables-in-the-10th-round-dabla-could-not-break-the-lead-rohtak-news-c-17-roh1020-521951-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 10वें राउंड में शकुंतला ने पलटी बाजी, बढ़त नहीं तोड़ पाई डाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 10वें राउंड में शकुंतला ने पलटी बाजी, बढ़त नहीं तोड़ पाई डाबला
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव में कलानौर हलके की सीट पर जबरदस्त कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक और भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के बीच शुरू से कड़ा मुकाबला रहा। शुरुआती 9 राउंड में रेनू डाबला बढ़त बनाए रही। पहले राउंड से आठवें राउंड तक यह बढ़त बनी रही। 10वें राउंड में शकुंतला ने पासा पलटते हुए रेनू को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद आखिरी राउंड तक वह बढ़त तोड़ नहीं पाई।
मंगलवार को मतगणना के लिए ईवीएम खुली तो भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों में जबरदस्त कांटे की टक्कर रही। आठवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बनी रही। इसके बाद लीड कम होने लगी और 10वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। इसके बाद आखिरी 15 राउंड तक शकुंतला ने बढ़त टूटने नहीं दी। पिछड़ने के बाद रेनू डाबला हर राउंड की जानकारी के लिए पोलिंग एजेंट के संपर्क में रही। अंतिम 15वें राउंड में 12232 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल वोट 69348 मिले। जबकि रेनू डाबला को 57116 वोट मिले। जीत के बाद शकुंतला खटक ने कार्यकर्ताओं और जनता अभिवादन कर अपनी खुशी साझा की।