फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shafali became the youngest female cricketer in the world to score a half-century in a World Cup final.

Rohtak News: वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला क्रिकेटर बनीं शैफाली

Tue, 04 Nov 2025 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Shafali became the youngest female cricketer in the world to score a half-century in a World Cup final.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने के बाद कप के साथ शैफाली वर्मा। स्रोत : सोशल मीडिय
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। महिला विश्वकप जीतकर इतिहास रचने की सूत्रधार बनीं रोहतक की शैफाली वर्मा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 21 वर्ष 278 दिन की शैफाली ने रविवार को 78 गेंद में 87 रन जड़कर यह कारनामा किया। उन्होंने 2013 के महिला विश्वकप फाइनल की रिकॉर्ड होल्डर आस्ट्रेलिया की जेसिका डफिन (23 वर्ष 235 दिन) को पीछे छोड़ा। वहीं, पुरुष और महिला दोनों में ही भारतीय क्रिकेटरों में भी वह वीरेंद्र सहवाग के 2003 में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ चुकी हैं।

रोहतक की धरती में शैफाली वर्मा तीसरी क्रिकेटर हैं, जिनका 24 घंटे से देश-दुनिया तक डंका बज रहा है। इसके पहले रोहतक के ही राजिंदर गोयल भी रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक 637 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। बाएं हाथ के स्पिनर रहे राजिंदर गोयल का दशकों बाद भी रिकॉर्ड कायम है। वे पटियाला, दक्षिणी पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की ओर से खेलते थे। 2016 में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों को दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा था। 1957 में अखिल भारतीय स्कूल टूर्नामेंट के फाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ चार विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने से उनकी रणजी में एंट्री हुई थी। रणजी के एक सत्र में 15 बार उन्होंने 25 से अधिक विकेट लिए थे। बाद में वह हरियाणा और भारतीय जूनियर टीमों के चयनकर्ता भी रहे।
विज्ञापन


रणजी से ही एंट्री मारने वाले रोहतक के हरफनमौला खिलाड़ी जोगिंदर नाथ शर्मा की बदौलत ही 2007 का आईसीसी वर्ल्ड टी-20 कप भारत ने जीता था। तब, पाकिस्तान को 6 गेंद में 13 रन बनाने थे। कप्तान धोनी के भरोसे को कायम रखते हुए जोगिंदर ने मिस्बाह उल हक को कैच आउट कराकर भारत को फतेह दिलाई थी। फिलहाल, जोगिंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed