फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sewerage overflow, school children upset

Rohtak News: सीवरेज ओवरफ्लो, स्कूली बच्चे परेशान

Mon, 21 Aug 2023 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
sewerage overflow, school children upset
महेंद्रगढ़। शहर की विभिन्न स्थानाें पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के दीवान कॉलोनी, कॉलेज रोड व स्टेट हाईवे से कर्मचारी कॉलोनी के रास्ते पर पिछले एक सप्ताह से सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन टूटे है तो कहीं पर सड़क से ऊपर होने के कारण हादसे होने का खतरा बढ़ रहा है। इन मार्गों से हजारों लोगों का आगमन होता रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी दिन भर इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक तरफ तो सड़क मार्ग बदहाल है वहीं दूसरी ओर सीवरेज ओवरफ्लो होने से हादसों का भय बना रहता है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से एकेडमी, सरकारी स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। दीवान कॉलोनीवासी शिवम जांगड़ा, राजेश, आरपी कौशिक ने बताया कि दीवान कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से सीवर के दूषित पानी से सड़ रही हैं। कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। कॉलोनी निवासी पिछले कई दिनों से परेशान हैं। यह कॉलोनी शहर की वीआईपी कॉलोनी में आती है। इस कॉलेज में लेक्चरर, प्राचार्य, टैक्सेशन इंस्पेक्टर तथा व्यापारी रहते हैं। कालोनीवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है। कई बार कर्मचारी आकर खानापूर्ति करके चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कॉलेज रोड पर सड़क निर्माण के दौरान सीवरेज के मैनहोल को दबा दिया गया था। मैन होल को ढूंढने में परेशानी हो रही हैं। नगर पालिका की ओर से सहायता ली जा रही है। जल्द ही जहां-जहां सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। उसे ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-दीपक यादव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed