फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewerage line and pipeline will be laid at Beri Mandi at a cost of Rs 4.76 crore, tin sheds will be replaced.

Rohtak News: बेरी मंडी में 4.76 करोड़ से बिछेगी सीवरेज लाइन व पाइपलाइन, टिन शेड बदले जाएंगे

Fri, 08 May 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sewerage line and pipeline will be laid at Beri Mandi at a cost of Rs 4.76 crore, tin sheds will be replaced.
07jjrp01- बेरी की अनाज मंडी जहां अलग-अलग काम करवाए जाएंगे। संवाद
झज्जर। बेरी की अनाज व सब्जी मंडी का आने वाले दिनों में कायाकल्प किया जाएगा। पानी निकासी से लेकर सड़क और टिन शेड का काम किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ 76 लाख 47 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से यह काम कराया जाएगा। बोर्ड की तरफ से इसके लिए ऑनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं। 21 मई तक इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। उसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन

वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद 7 माह में यह काम पूरा करना होगा। मार्केट कमेटी बेरी की तरफ से इसका एस्टीमेट तैयार करके हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को भेजा गया था जिसकी मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से मंडी में बारिश में पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी जिसके जरिये आगे पानी निकासी का काम किया जाएगा।
मंडी के सीवरेज को जन स्वास्थ्य विभाग के एसटीपी से जोड़ा जाएगा। उसके लिए सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। उससे गंदे पानी की निकासी एसटीपी में हो सकेगी। इससे मंडी में पानी निकासी सही प्रकार से हो सकेगी।

सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, बनेगा सर्विस रोड
अनाज व सब्जी मंडी की आंतरिक सड़कों की हालत खराब है। इसलिए हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से सभी सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा सर्विस रोड की भी मरम्मत की जाएगी।

बनेगी पार्किंग, प्लेटफार्म, शेड की चादर बदली जाएंगी
बोर्ड की तरफ से मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म भी तैयार किया जाएगा। मंडी में लगे शेड की चादरों को बदला जाएगा। यह चादर खराब हो चुकी हैं। इस कारण उनमें पानी टपकता रहता है।


वर्जन
बेरी अनाज मंडी में कई विकास के काम कराए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर 4.76 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। -विशाल मिश्रा, एक्सईएन, हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article