फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer water entered the streets of Kathmandu

Rohtak News: काठमंडी की गलियों में उतरा सीवर का पानी

Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Sewer water entered the streets of Kathmandu
बहादुरगढ़। शहर की काठमंडी के पीछे आरामशीन वाली गली में सीवर ओवर फ्लो होने से लोग परेशान हैं। गलियों में दूषित पानी बह रहा है और बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

आरामशीन वाली गली निवासी विजय कुमार, राकेश कुमार, संतोष देवी, राजकुमार ने बताया कि सड़क पर सीवर ओवर फ्लो हो रहा है और उसका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। लोगों को आने-जाने में बेहद परेशानियां उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम मेें उठती दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। यहां से निकलते समय लोगों को मुंह पर रुमाल रखना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई एक-दो दिन से नहीं हो रही। बल्कि पिछले एक महीने से परेशानी खड़ी हो रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में उठती दुर्गंध और फैलती गंदगी से बीमारियां पनपने का डर बना हुआ है। यहां के निवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौखिक और लिखित तौर पर कई बार शिकायत की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन को साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो और ज्यादा दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन...
सीवर ब्लॉक होने की शिकायत नहीं मिली है। फिर भी समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

-दलबीर देशवाल, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, बहादुरगढ़।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed