फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sewer overflow since two months, solution till now zero

Rohtak News: दो माह से सीवर ओवरफ्लो, समाधान अब तक जीरो

Wed, 07 Feb 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 07 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow since two months, solution till now zero
रोहतक। शहर के वार्ड-19 की श्रीनगर कॉलोनी में पिछले दो माह से सीवर ओवरफ्लो से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। सीवर का पानी घरों में प्रवेश करने से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। दो बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके, लेकिन उसके बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर पूर्व मंत्री को भी शिकायत कर चुके, लेकिन कोई जवाब न आने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। समाजसेवी जसबीर कुमार, जयकुमार, अजय, महावीर समेत अन्य लोगों ने कहा कि जिस समय सीवर ओवरफ्लो होते है, सारा दूषित पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। यहीं नहीं घरों के बाहर दीवारों के साथ जमा रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत करने के बाद सफाई कर्मी सीवर की ठीक तरह से सफाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूषित पानी गलियों में जमा हो जाता है। पार्षद को भी बहुत बार शिकायत कर चुके लेकिन समस्या की कहीं सुनवाई ही नहीं हो रही। बहुत बार दूषित पानी से बदबू भी आने लगती है, लेकिन लोगों को मुंह पर कपड़ा ढककर ही गलियों से गुजरना पड़ता है। यहीं नहीं एमडीयू गेट नंबर एक के सामने सड़क पर ही सीवर ओवरफ्लो के कारण पानी जमने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। पिछले एक महीने से विभाग द्वारा वहां की सफाई तक नहीं की गई है। वहां पर विभाग का पानी का बूस्टर भी बना हुआ है, ठीक उसी के बाहर सीवर से गंदा मलबा निकलता रहता है।
विज्ञापन


विभाग की टीम समय-समय पर सीवरों की जांच भी करती है और सफाई भी करती रहती है। अगर किसी कॉलोनी में इस तरह की समस्या बनी हुई है तो उसका तुरंत समाधान होगा। आज ही टीम को सफाई के लिए बोला जाएगा।
विज्ञापन

आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed