{"_id":"6a4d147215d32ba453053d67","slug":"sewage-water-from-outside-is-flowing-in-through-the-main-gate-causing-inconvenience-to-employees-and-others-entering-and-leaving-rohtak-news-c-17-roh1020-884351-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्य गेट से अंदर आ रहा बाहर बह रहा सीवर का पानी, कर्मचारियों व अन्य को आने जाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्य गेट से अंदर आ रहा बाहर बह रहा सीवर का पानी, कर्मचारियों व अन्य को आने जाने में हो रही परेशानी
Wed, 08 Jul 2026 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
महम जलघर के मुख्य गेट के पास सीवर ओवरफ्लो होकर बाहर निकलता गंदा पानी। संवाद
महम। जनस्वास्थ्य विभाग के अपने ही कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर सीवर ओवरफ्लो है। सीवर का गंदा पानी जलघर के अंदर जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो विभाग अपना ही कार्यालय नहीं संभाल सकता वह शहर की व्यवस्था कैसे संभालेगा।
शहरवासी पूर्व एमसी जयबीर उर्फ मोटा, सुखबीर फौजी, सतपाल, राजू नंबरदार, राकेश भारद्वाज आदि का कहना है कि पिछले कई सालों से शहर की सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जबकि विभाग के पास सीवर जेटिंग मशीन व सक्शन मशीन भी मौजूद हैं।
विभाग के पास मजदूर ठेके पर लाकर काम कराने का प्रावधान है। इसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जल घर के मुख्य गेट पर गंदा पानी भरने से कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। अधिकारी हर रोज यहां से आते-जाते हैं लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सीवरलाइन में लोग गोबर, कूड़ा-करकट डाल रहे हैं इस कारण ब्लॉकेज की समस्या आ रही है। जलघर के मुख्य गेट पर सीवर ओवरफ्लो है उसे बुधवार को खोला जाएगा।
- विकास राठी, जेई