फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven's child in Saiman, 17-year-old girl found dengue victim in Kamla Nagar

सैमाण में सात का बच्चा, कमला नगर में 17 वर्षीय लड़की मिली डेंगू पीड़ित

Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven's child in Saiman, 17-year-old girl found dengue victim in Kamla Nagar
रोहतक। डेंगू अपना असर दिखाने लगा है। जिले में मंगलवार को दो केस मिले। इनमें सैमाण का सात साल का बच्चा व कमला नगर में 17 वर्षीय लड़की शामिल है। इसके साथ ही डेंगू संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डेंगू के दो नए केसों के साथ अब तक जिले में कुल 16 मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया के दो ही केस हैं। मच्छर जनित रोगों से लोगों के बचाव के लिए विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी लार्वा रोधी गतिविधि के तहत टीमों ने विभिन्न कॉलोनी व मोहल्लों का दौरा किया। इस दौरान 87 जगह लार्वा मिला। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है। टीम को बाबरा मोहल्ला में तीन, प्रताप मोहल्ला में पांच, शास्त्री नगर में सात, आजाद नगर में चार, उत्तर विहार में 10, एमडीयू क्वार्टर में 16, नेकीराम कॉलेज व जाट कॉलेज में एक और आर्य नगर में 41 जगह लार्वा मिला। यह चिंता का विषय है। टीमों ने लोगों को लार्वा से परिचित कराते हुए इसे न पनपने देने के उपाय सुझाए।
विज्ञापन

20 दिन में आए 7 केस
डेंगू धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। पिछले 20 दिनों में डेंगू के सात केस सामने आ चुके हैं। पिछले माह छह केस मिले थे। इधर, विभाग ने दिन भर में डेंगू संभावितों के 18 सैंपल लिए। ओपीडी में 10 डेंगू पीड़ितों का इलाज किया गया। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं हुई है। प्रेम नगर व नया बास सबसे प्रभावित इलाके हैं। यहां विभाग का विशेष ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मच्छर जनित रोगों को लेकर विभाग अलर्ट है। टीमें लगातार जागरूकता अभियान व लार्वारोधी गतिविधियां चला रही हैं। लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के उपाय सुझाने के साथ साफ सफाई के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। डेंगू के मंगलवार को दो केस मिले हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed