फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven players from the state selected for the World Wrestling Championship

Rohtak News: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के सात खिलाड़ियों का चयन

Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seven players from the state selected for the World Wrestling Championship
रोहतक। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। लड़कों की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का ट्रायल लखनऊ में हुआ जबकि लड़कियों का दिल्ली में। चैंपियनशिप 20 से 27 अक्तूबर तक सर्बिया में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

लड़कियों के 59 किलोग्राम में रोहतक की सारिका मलिक, 62 किलोग्राम में रोहतक की सविता दलाल, 72 किलोग्राम में भिवानी की दीक्षा मलिक और 57 किलोग्राम में पानीपत की नेहा शर्मा का चयन हुआ है। सभी महिला पहलवान जिले के छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

वहीं, लड़कों के 74 किलोग्राम में रोहतक के परविंदर, 63 किलोग्राम में सोनीपत के गौरव और 60 किलोग्राम में सोनीपत के कुनाल का चयन हुआ है। ये सभी पहलवान जिले के देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच रवि अहलावत, अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच मनदीप, कोच सोनू, कोच रिंकू, कोच हरदीप, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा और कोच जयवीर हुड्डा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कुनाल सीनियर फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

सविता की उपलब्धियां
सविता ने 2018 में अंडर-14 स्कूली नेशनल गेम्स में 44 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। 2019 में स्कूली नेशनल गेम्स के 50 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। 2020 में स्कूली नेशनल गेम्स के 54 किग्राग्राम में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में हुई अंडर-17 एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में अंडर-20 में वर्ल्ड और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इसी माह नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

सारिका की उपलब्धियां
वर्ष 2022 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2024 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। 2024 में सीनियर व जूनियर नेशनल में रजत पदक जीता। 2024 में फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में खेलों इंडिया में कांस्य पदक जीता।

दीक्षा की उपलब्धियां

2021 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीता। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक व 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता। 2021, 2023 में खेलो इंडिया में कांस्य व सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत और 2025 में ऑल इंडिया में स्वर्ण पदक जीता।

परविंदर की उपलब्धियां
2019 में सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक और 2020 में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीता।

गौरव की उपलब्धियां
2022 में अंडर-15 नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2022 में कैडेट नेशनल व फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीता। 2024 में कैडेट नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। 2025 में सीनियर फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीता। मई में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया।

नेहा की उपलब्धियां
20 बार नेशनल प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। 2023 में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2024 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2025 में सीनियर एशियन गेम्स में भाग लिया। 2025 में अंडर-23 में एशियन गेम्स में रजत पदक जीता। 2025 में अंडर-20 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed