फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven-member committee formed in the elections of retired employees association

Rohtak News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के चुनाव में सात सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 11 Nov 2024 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seven-member committee formed in the elections of retired employees association
10सीटीके45...सम्मेलन के बाद शपथ लेते रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत:संगठन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का चौथा त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सुखपुरा चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ भवन में हुआ। इसकी अध्यक्षता रामनिवास सैनी ने की। यह राज्य उपाध्यक्ष सूरजकौर अहलावत, जिला सचिव ओमप्रकाश कादयान की देखरेख में संपन्न हुआ। रिटायर्ड कर्मचारी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कमेटी के प्रधान प्रेम घिलोडिया, सचिव धर्मपाल हुडा ,वित्त सचिव खेमचंद गहलावत, उपप्रधान सुखबीर जेई, संयुक्त सचिव मास्टर सुनहरा सिंह, संगठन सचिव प्रेम सिंह बलियाणा, प्रचार सचिव मांगेराम को चुना गया। नई कमेटी ने सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ ईमानदारी से लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए मजबूत संगठन के निर्माण पर जोर दिया। इसी के साथ 19 नवंबर को कर्मचारी भवन में होने वाले जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए कहा। इस मौके पर मास्टर आजाद मलिक, मास्टर चतर सिंह हुडा, फतेह सिंह, सिलकराम, महावीर, मंगलीराम, धर्मबीर हुडा, भजन सिंह, जीत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed