फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven district level sports competitions postponed due to rain

Rohtak News: बारिश के कारण टलीं जिलास्तरीय सात खेलकूद प्रतियोगिताएं

Mon, 25 Aug 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seven district level sports competitions postponed due to rain
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय 7 खेलकूद प्रतियोगिताओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि लगातार बारिश के चलते प्रतियोगिताओं के कुछ खेल आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पं. नेकीराम कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में लड़कों की फुटबॉल, लाढ़ौत विश्व भारती गुरुकुल में लड़कों की हैंडबॉल, सिंहपुरा के आदर्श गुरुकुल में लड़कों की कबड्डी, लाढ़ौत नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में लड़कों की आर्चरी, स्टार ग्लोबल स्कूल में लड़कों की टेनिस व एमएस सरस्वती स्कूल के मैदान में लड़कों के होने वाले क्रिकेट मुकाबलों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, बेसबॉल व सॉफ्टबॉल की प्रतियोगिता स्थगित होने के साथ अब हिंदू कॉलेज के बजाय राजीव गांधी स्टेडियम में होंगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि स्थगित खेलों की प्रतियोगिताओं की नई तिथि व स्थान की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी ब्लॉक अधिकारी, ब्लॉक सचिव व विद्यालय मुखियाओं से अनुरोध किया कि वे अपनी अधीनस्थ टीम इंचार्जों को यह सूचना समय पर अवश्य पहुंचाएं। लड़कों की सभी शेष प्रतियोगिताएं निर्धारित स्थान, समय के अनुसार आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed