फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven buses in the timetable, four buses left the bus stand, passengers troubled

Rohtak News: समयसारिणी में सात बसें, बस अड्डे से निकलीं चार बसें, यात्री परेशान

Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Seven buses in the timetable, four buses left the bus stand, passengers troubled
04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।
रोहतक। जींद मार्ग पर यात्रियों के लिए दोपहर बाद लंबे समय से दिक्कतें बनी हुई हैं। बढ़ती गर्मी में जींद की ओर जाने के लिए यात्रियों को बस अड्डा से रोजाना दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस अड्डे के काउंटर-15 से जींद, नरवाना सहित कई इलाकों की बसें चलती हैं। लेकिन, कम बसें और समय पर संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। शहर के कार्यालयों, कॉलेजों और अस्पतालों में आने वाले नागरिक दोपहर बाद अपने गंतव्य के लिए निकलते हैं। शुक्रवार को जींद मार्ग पर दोपहर 12:44 बजे के बाद यात्री बसों में सवार होने के लिए दौड़ लगाते नजर आए। यह सिलसिला दोपहर करीब 2:03 बजे तक देखा गया। इस दौरान करीब एक घंटे में जींद के लिए रोडवेज की करीब चार बसें ही संचालित हुईं, जबकि इस दौरान समयसारिणी के अनुसार सात से अधिक बसों का संचालन इस मार्ग पर है।
विज्ञापन

साथ ही, रोहतक डिपो की दो बसें लाखन माजरा के लिए चलीं। ऐसे में यात्रियों ने धूप में भी खड़े होकर बसों के लिए 15 से 20 मिनट से अधिक तक इंतजार किया। कई यात्रियों का आरोप था कि करीब 30 मिनट से जींद जाने वाली बस के लिए इंतजार कर रहे हैं। महिला यात्री राजकौर, गौरव पोली, दीपक धनाना ने कहा कि कई बसें पहले से ही भरकर आती हैं। बस रुकने के बाद एक मिनट के अंदर ही फुल हो जाती है और अंदर जाने तक का भी स्थान नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

निजी बसों में छात्रा-छात्राओं के बस पास मान्य का पत्र हो जारी
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष सचिव जयकुंवार दहिया ने बताया कि अगर सहकारी समिति की बसों को परमिट दिया गया है तो उनमें भी यात्रियों के लिए बस पास की सुविधा मान्य होनी चाहिए। सरकार की ओर छात्र-छात्राओं के लिए निजी बसों में बस पास मान्य किए गए हैं। अगर बस संचालन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं तो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और यातायात अधिकारी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, पत्र जारी करना चाहिए।
-------------
डिपो की सभी बसें जींद मार्ग पर समय अनुसार चल रही हैं। अगर किसी मार्ग पर बस समय अनुसार नहीं चल रही है तो संबंधित चालकों को हिदायत दी जाएगी।
- कुलदीप सिंह, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज रोहतक।
-----------
छात्रा-छात्राओं की ओर से सहकारी समिति की बसों में बस पास न मानने को लेकर किसी प्रकार की शिकायत पहुंचती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी और बस संचालकों पर उचित कार्रवाई होगी।
- मेजर गायत्री अहलावत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी।
--------------
यह बोले यात्री
04सीटीके18
केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि रोज ऐसी स्थिति बनी रहती है। करीब आधे घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन, सुविधाजनक कोई बस नहीं मिल रही।
- आजाद सिंह, यात्री एवं दुजाना निवासी।
------------
04सीटीके19
पत्नी को पीजीआई में इलाज के लिए लेकर गया था। वहां से आने के बाद बस अड्डे पर करीब 10-15 मिनट से कोई बस नहीं मिली। बीमार व्यक्ति को साथ लेकर बसों का इंतजार से काफी परेशानी होती है।
- सुरेंद्र शर्मा, यात्री।
-------------
04सीटीके20
प्राइवेट बसों में बस पास मान्य नहीं। जींद मार्ग पर निजी बसें तो न के बराबर हैं। अगर रोडवेज बस भी यात्रियों को नहीं मिलेगी तो आमजन को दिक्कतें ही होंगी। दोपहर बाद यात्रियों के लिए पीक टाइम होता है।
- प्रिंस, छात्र एमडीयू।
-------------
04सीटीके21
ऐसे हो सकता है सुधार



दैनिक यात्री महेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार मार्ग पर बसों के बेहतर संचालन के शिकायत दी गई है, लेकिन इसका समाधान न के बराबर ही हुआ है। रोडवेज अधिकारियों को जींद मार्ग पर बसों के संचालन में सुधार करना चाहिए। रोहतक डिपो की समयसारिणी के अनुसार चलने वाली बसें भी निर्धारित समय पर चले तो परिस्थितियों में काफी सुधार होगा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हर 15 मिनट में पूरे दिन में करीब 25 से अधिक बसों का रोहतक डिपो से संचालन है।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

04सीटीके19 सुरेंद्र शर्मा, यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed