फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sevaratna Award to Hum Aur Aap Social Welfare Society

Rohtak News: हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी को सेवारत्न पुरस्कार

Tue, 24 Sep 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sevaratna Award to Hum Aur Aap Social Welfare Society
23सीटीके01...अयोध्या में सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित हुईं हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी। स्रो
रोहतक। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में एक विशेष सम्मान समारोह हुआ। इसमें हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी को सेवारत्न पुरस्कार मिला। यह सम्मान सामाजिक सेवा और उत्थान के लिए दिया गया।
विज्ञापन

इस भव्य कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद उपस्थित रहे। उनके साथ सिगरा मऊ स्टेट जौनपुर की महारानी डॉ. अंजू सिंह, मेयर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, हरैया विधायक अजय सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे थे।
विज्ञापन

इस विशेष आयोजन में देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से आए हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हरियाणा के रोहतक से हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी को समाज में सेवा भावना से किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही नेपाल और भूटान के भी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त संस्था साइबर क्राइम के जागरूकता रोहतक प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के कार्य, अंगदान जागरूकता अभियान के तहत 10 व्यक्तियों की मरणोपरांत नेत्रदान भी कराया। संस्था की ओर से विकास मिश्रा, चिराग बेरी, गुरप्रीत सिंह, संदीप दुआ, हेमराज पवार और तरुण ने सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed