फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seva Pakhwada is a strong campaign to reach out to the masses: Archana Gupta

सेवा पखवाड़ा जन-जन तक संगठन की पहुंच बनाने का सशक्त अभियान : अर्चना गुप्ता

Tue, 19 Aug 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Seva Pakhwada is a strong campaign to reach out to the masses: Archana Gupta
भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित बैठक में उप​स्थित प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता व
रोहतक। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और जन-जन तक संगठन की पहुंच बनाने का सशक्त अभियान है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से ही विश्वास जन्म लेता है और संगठन मजबूत होता है। साथ ही, परिवर्तन ही प्रगति का आधार है। वह सोमवार को पार्टी के मंगल-कमल कार्यालय में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला कार्यकारिणी को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन देश के सुनहरे भविष्य की नींव है। जब परिवर्तन सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ जुड़ता है, तब संगठन और राष्ट्र दोनों और अधिक सशक्त बनते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम बनें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने की। जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज ने बताया कि 5 सत्रों में हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रम, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं और भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता के अलावा प्रदेश सचिव रेणु डाबला, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, प्रदीप जैन, राजकुमार शर्मा और डॉक्टर आदित्य बत्रा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता व

भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed