फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Serial bomb blasts case: Witnesses not available, police filed report

सिलसिलेवार बम धमाकों का केस : नहीं मिल रहे गवाह, पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट

Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Serial bomb blasts case: Witnesses not available, police filed report
रोहतक। शहर के अंदर 25 साल पहले हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा की सोमवार को जिला अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई। राजस्थान की अजमेर जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम न होने के कारण ऑनलाइन तकनीकी एप के माध्यम से पेशी करवाई गई। साथ ही पुलिस ने अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें बताया कि केस के गवाह बार-बार प्रयास के बावजूद नहीं मिल रहे। उनकी सार्वजनिक सूचना जारी की जाए। अब मामले की अगली सुनवाई 6 जून को होगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 1997 में शहर की पुरानी सब्जी मंडी में शाम के समय अचानक सब्जी की फड़ी पर धमाका हुआ, जिसमें तीन-चार लोग घायल हो गए। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद किला रोड पर एक रेहड़ी के ऊपर रखे बम से धमाका हो गया। एक साथ दो धमाकों से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। दो साल बाद केस में दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसे रोहतक लाया गया। उसने खुलासा किया था कि धमाकों के पीछे अब्दुल करीम टुंडा का हाथ है। युवक बाद में अदालत से साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गया, जबकि टुंडा पाकिस्तान के कराची शहर में जाकर रहने लगा। 2015 में दिल्ली की विशेष टीम ने उसे नेपाल बार्डर से दबोच लिया। तभी से उसके खिलाफ जिला अदालत में शहर थाने में दर्ज दो धमाकों का केस चल रहा है। पहले टुंडा यूपी के गाजियाबाद की डासना जेल में बंद था। अब उसे राजस्थान की अजमेर जेल में शिफ्ट किया गया है। केस के अंदर धमाके के समय बना गए आम जनता में से गवाह नहीं मिले हैं। अदालत के अंदर पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल करके मांग की है कि गवाहों की सूचना सार्वजनिक की जाए, ताकि पुलिस उन तक पहुंच कर गवाही के लिए अदालत द्वारा जारी पत्र दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed