फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Senior State Kho-Kho competition will be held in October, Rohtak will host it

Rohtak News: सीनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता अक्तूबर में होगी, रोहतक करेगा मेजबानी

Tue, 29 Jul 2025 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Senior State Kho-Kho competition will be held in October, Rohtak will host it
गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ की बैठक में उप​स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सीनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता अक्तूबर में कराने का फैसला लिया गया है। इसकी मेजबानी रोहतक को मिली है। यह कहना है हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र नैन का। वह संघ की वार्षिक आम सभा के बाद आयोजन की जानकारी दे रहे थे।
अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ के राज्य प्रधान एवं भारतीय खो-खो महासंघ के उपाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव, महासचिव महेंद्र कंबोज के नेतृत्व में गुरुग्राम में बैठक हुई। भारतीय खो-खो महासंघ से हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ को मान्यता मिलने की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

अब हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो संघ जनवरी 2026 में 58वीं पुरुष एवं महिला सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा। हरियाणा में खो-खो खिलाड़ियों के लिए प्रो खो-खो लीग का भी आयोजन किया जाएगा। खो-खो खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की स्पर्धा सोनीपत में कराई जाएगी
जिला महासचिव सुभाष रूहिल ने कहा कि जूनियर वर्ग की स्पर्धा जिला सोनीपत में कराई जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने संघ को आश्वासन दिया है कि हरियाणा में खो-खो को लोकप्रिय व आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट बृजभान, अशोक गिल, जसवंत, मंदीप, प्रिंसिपल बीरबल, कोच बलवंत सिंह, रमेश चंद्र, अजीत, सूरत सिंह, समीर राणा, अलबद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed