फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seminar on mental health in Nitanand School today

Rohtak News: नितानंद स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी आज

Sat, 07 Dec 2024 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seminar on mental health in Nitanand School today
रोहतक। स्थानीय सामाजिक सांस्कृतिक संस्था सप्तरंग के तत्वावधान में रविवार को मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी होगी। इसका समय बदल दिया है। अब यह संगोष्ठी सुबह 11 बजे स्थानीय स्वामी नितानंद पब्लिक स्कूल में होगी। इसमें हिसार के मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉ. ताज मनचंदा पणिक्कर व डॉ. अनिल पणिक्कर मुख्य वक्ता होंगे। वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों और उनके समाधानों पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन

सप्तरंग के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सर्दी के मौसम में सुबह का समय लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक होता है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण, औद्योगीकरण और सोशल मीडिया के फैलाव के इस दौर में हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्तरंग का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed