{"_id":"653ea90922da1148ca0018c4","slug":"seminar-on-media-in-the-digital-age-in-mdu-from-today-mdu-rohtak-news-c-17-roh1020-282326-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में डिजिटल युग में मीडिया पर संगोष्ठी आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में डिजिटल युग में मीडिया पर संगोष्ठी आज से
Mon, 30 Oct 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग 30-31 अक्तूबर को- डिजिटल युग में मीडिया, संस्कृति और समाज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में 30 अक्तूबर को हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर की वाइस चांसलर प्रो. सुधी राजीव मुख्य अतिथि होंगी। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सत्र की अध्यक्षता करेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर के वाइस चांसलर प्रो. अनिल कुमार राय व संप्रति भारतीय प्रेस परिषद सदस्य जयशंकर गुप्ता उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता होंगे।
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष एवं संगोष्ठी के कंवीनर प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि संगोष्ठी के दूसरे दिन मीडिया कॉन्क्लेव में नई शिक्षा नीति एनईपी 2020 के तहत मीडिया शिक्षा: भविष्य का रोड मैप विषय पर मंथन होगा। इस कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद् भाग लेंगे।
मीडिया संगोष्ठी के समापन सत्र में मीडिया शिक्षाविद प्रो. अविनाश सिंह मुख्य अतिथि होंगे। एमडीयू कुलपति समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। मीडिया शिक्षाविद आईआईएमसी नई दिल्ली के प्रो. गोविंद सिंह व केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर के मीडिया अध्ययन संकाय के डीन प्रो. शाहिद रसूल समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि होंगे।पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक सुनित मुखर्जी व डाॅ. नवीन कुमार संगोष्ठी के आयोजन सचिव हैं।