फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Self-reliant villages are the foundation of a developed India: MP Subhash Barala

आत्मनिर्भर ग्राम ही विकसित भारत की नींव : सांसद सुभाष बराला

Mon, 26 Jan 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Self-reliant villages are the foundation of a developed India: MP Subhash Barala
29 : भाली आनंदपुर गांव में आयोजित मेरा गांव-मेरा तीर्थ ग्राम उत्सव में मौजूद भाजपा के राज्यसभा
रोहतक। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का कहना है कि आत्मनिर्भर ग्राम ही विकसित भारत की नींव हैं। वह रविवार को भाली आनंदपुर में शहीद चंद्रशेखर सेवा समिति की ओर से आयोजित मेरा गांव-मेरा तीर्थ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र प्रचारक जतिन रहे। साथ में संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार तथा क्षेत्रीय ग्रामीण विकास प्रमुख राकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि ग्रामोत्सव कार्यक्रम आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आज भाईचारा और सामाजिक संबंध कमजोर हुए हैं। पहले गांव का प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की अधिकांश आवश्यकताएं गांव के भीतर ही पूरी हो जाती थीं। यही आत्मनिर्भरता भारत की वास्तविक शक्ति थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांव आधारित विकास को प्राथमिकता दे रही है।
बराला ने शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति भाली आनंदपुर को गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं मुख्य वक्ता आरएसएस उत्तर क्षेत्र प्रचारक जतिन ने कहा कि ग्रामोत्सव ग्राम आधारित संस्कृति और जीवन-दृष्टि का सजीव प्रतिबिंब है।

कार्यक्रम में मेयर रामावतार वाल्मीकि, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मंत्री रेणु डाबला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर खरक, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका व हरिओम मित्तल भाली भी मौजूद रहे। ग्रामोत्सव में 150 स्टॉल लगाए गए। इनमें स्थानीय साधनों और संसाधनों से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed