फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sehwag retern pavelian in very low score

सस्ते में निपटे सहवाग, दर्शक लौटे मायूस

Sun, 01 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 01 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
sehwag retern pavelian in very low score
रणजी मैच के दूसरे दिन खेलने उतरे हरियाणा के बल्लेबाज बंगाल के 329 रनों
विज्ञापन
के मजबूत स्कोर के आगे लड़खड़ाते नजर आए। नेशनल टीम में सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग 28 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रदेश के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। हालांकि हरियाणा के लिए आशा की किरण बने आरपी शर्मा 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

 हरियाणा टीम ने स्टंप तक आठ विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं, हालांकि मैच पर बंगाल की पकड़ मजबूत है। बंगाल के गेंदबाज मुकेश कुमार ने चार विकेट लेकर हरियाणा के बल्लेबाजों को बांधकर रख दिया। अब प्रदेश की टीम को संकट से उबारने का दारोमदार आरपी शर्मा और पुछल्ले बल्लेबाज यजुवेंद्र चहल पर है।

लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को बंगाल की टीम ने आठ विकेट से आगे खेलना शुरू किया। कल के 22 रनों से बढ़ते हुए प्रज्ञान ओझा ने शानदार अर्धशतक जमाया। ओझा को 51 रन के स्कोर पर सचिन राना ने कैच करवाया। तेजी से खेलते हुए अशोक डिंडा ने भी 45 रन बनाए, वे भी सचिन राणा का शिकार बने। इसके बाद उतरे मुकेश कुमार नाट आउट रहे। बंगाल की टीम ने 103 ओवर में 329 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हरियाणा के गेंदबाज सचिन राणा ने पांच विकेट झटके।

इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। सलामी बल्लेबाज एन सैनी आठ के निजी स्कोर पर चलते बने। आर दीवान ने टीम को संभाला लेकिन वे भी 25 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उरते वीरेंद्र सहवाग भी 28 रन ही बना सके। सहवाग के आउट होते ही दर्शक भी स्टेडियम छोड़कर जाने लगे। हालांकि आरपी शर्मा 52 रन और यजुवेंद्र चहल 33 रन के निजी स्कोर के साथ क्रीज पर बने हुए हैं।

 हरियाणा टीम के पांच बल्लेबाज एन सैनी, सचिन राणा, पीवाई तेहलान, हर्षल पटेल और मोहित शर्मा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। हरियाणा की टीम ने 69 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। बंगाल की ओर से गेंदबाज मुकेश कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट हरियाणा को मजबूत स्कोर करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed