{"_id":"63f6764c727d1599950f4f86","slug":"seema-in-800-meters-and-nancy-became-the-winner-in-100-meters-hurdles-rohtak-news-c-17-1-74843-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 800 मीटर में सीमा तो 100 मीटर हर्डल में नैंसी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 800 मीटर में सीमा तो 100 मीटर हर्डल में नैंसी बनी विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय में 62वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की उपनिदेशक सुनीता खत्री थीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मनीष ग्रोवर ने छात्राओ को मोबाइल फोन छोड़कर रोजाना दो घंटे खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेलना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता के दौरान ट्रिपल जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीति प्रथम, सीमा द्वितीय, उषा तृतीय, 100 मीटर हर्डल में नैंसी प्रथम, उषा द्वितीय, प्रीति तृतीय, 800 मीटर में सीमा प्रथम, हर्षिता द्वितीय, मानसी तृतीय, शॉटपुट में उषा प्रथम, सुजाता द्वितीय, पूजा तृतीय, जैवलिन थ्रो में सुजाता प्रथम, उषा द्वितीय, मानसी तृतीय, डिस्कस थ्रो में मानसी प्रथम, 100 मीटर में प्रीति प्रथम, रवीना द्वितीय, तनुजा तृतीय, मटका दौड़ में सीमा प्रथम, अंजलि द्वितीय, दीक्षा तृतीय, स्लो साईिकल में मानसी प्रथम ,समीक्षा द्वितीय, प्रीति तृतीय, हाई जंप में नैंसी प्रथम, ऊषा द्वितीय,प्रीति तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में ऊषा और नैंसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। म्यूजिकल चेयर दौड़ में सुमन प्रथम, राजेश द्वितीय, माधुरी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।