{"_id":"68ab60f9cf742013d40b9d09","slug":"seeing-the-filth-dc-took-class-on-holiday-now-officers-will-take-photos-of-the-garbage-rohtak-news-c-17-roh1019-714626-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गंदगी देख डीसी ने छुट्टी के दिन लगाई क्लास...अब अफसर खींचेंगे कचरे के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गंदगी देख डीसी ने छुट्टी के दिन लगाई क्लास...अब अफसर खींचेंगे कचरे के फोटो
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री के स्वच्छता पर फोकस से जिला प्रशासन में हलचल है। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह डीसी सचिन गुप्ता ने शहर में कचरा उठान का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देख नाराज हुए। छुट्टी के बाद भी दोपहर बाद अधिकारियों की बैठक बुला ली। शाम को खुद निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा व एडीसी नरेंद्र के साथ बारिश के सड़क पर उतर गए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता नजर आनी चाहिए।
लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर बाद स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज व खराब सड़क को लेकर हुई बैठक में डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि सभी आईएएस व एचसीएस अधिकारी मैदान में उतरेंगे। अपने-अपने क्षेत्र के वार्ड व गांव का लगातार दौरा करेंगे। जिस भी स्थान पर कचरा नजर आएगा अथवा सड़क में गड्ढे दिखाई देंगे उसके फोटोग्राफ लेकर संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप पर डालेंगे। समस्या का समाधान होने के बाद वाली फोटो भी ग्रुप में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं स्वच्छता के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं इसलिए अधिकारी एक टीम के रूप में काम करते हुए शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य करें। इसमें कोताही सहन नहीं होगी।
-- -- -
एक-दूसरे पर जिम्मेदारी न डालें, सफाई एजेंसी के काम की दें रिपोर्ट
डीसी ने कहा कि सभी विभाग क्रियान्वयन एजेंसियों के कार्य के बाद फीडबैक दें। अगर कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारी की असफलता मानी जाएगी। स्वच्छता के मामले में बदलाव नजर आना चाहिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत की तकनीक के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुन: दोहराया कि स्वच्छता के मामले में विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें। बैठक के उपरांत उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नगर निगम के आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा के साथ नगर के अलग-अलग स्थानों का दौरा करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि लोगों की जुबान पर बात आनी चाहिए कि स्वच्छता के मामले में रोहतक अग्रणी है। स्वच्छता किसी भी विभाग विशेष का कार्य न होकर सभी विभागों का सामूहिक कार्य है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
11 जगह का डीसी ने किया औचक निरीक्षण
रविवार सुबह डीसी ने पुरानी आईटीआई, झज्जर चुंगी, रुपया चौक, सुनारिया चौक, काठमंडी, पुराना बस स्टैंड, माता दरवाजा, पुराना गोहाना अड्डा, दिल्ली दरवाजा, सुभाष रोड व आंबेडकर चौक का निरीक्षण किया। कई जगह कचरे का उठान नहीं हुआ था। जहां उठान हुआ था वहां पूरी तरह सफाई नहीं की गई थी। आंबेडकर चौक पर पहुंचकर निगम की सफाई ब्रांच के अधिकारियों को बुलाकर कहा कि आप अब आए हैं। मैं पूरे शहर का भ्रमण करके आ गया। कभी भी औचक निरीक्षण कर सकता हूं। शहर को स्वच्छता बनाने के लिए जन सहभागिता बढ़ाएं। जहां से कचरा उठ जाता है वहां अच्छी तरह से सफाई करवाएं।