फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused of firing in Nindana, arrested with stolen bike

निंदाना में फायरिंग का दूसरा आरोपी चोरी की बाइक सहित काबू

Sun, 30 Jan 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Second accused of firing in Nindana, arrested with stolen bike
महम। पुलिस ने निंदाना में किसान को गोली मारने के मामले में भैणीचंद्रपाल के युवक राहुल उर्फ लालू उर्फ सरकारी को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। तभी भैणी चंद्रपाल की तरफ से बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पूछताछ में युवक की पहचान भैणी चंद्रपाल निवासी राहुल उर्फ लालू उर्फ सरकारी के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक बाइक बिना नंबर की थी, जिसे लेकर वह अपने गांव से महम की ओर आ रहा था। आरोपी से बिना नंबर की बाइक बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। बाद में चेसिस नंबर व इंजन नंबर से सर्च की तो वह बाइक सांपला क्षेत्र से चोरी की हुई मिली। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह निंदाना में हुई फायरिंग में भी शामिल रहा है। पुलिस मामले में एक आरोपी अमित को पहले की काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

कीकर का पेड़ काटने पर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक निंदाना गांव निवासी राजसिंह ने शिकायत दी थी कि 26 जनवरी को वह अपने भतीजे जसवंत के साथ खेत में काम कर रहा है। अमित उर्फ मीता निवासी निंदाना अपने साथी विशाल, साहिल, पवन व देवेन्द्र के साथ लाठी-डंडों व हथियार सहित आया और राजसिंह को पेट में गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को पिस्तौल सहित दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed