फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Second accused also arrested in Ashok murder case

Rohtak News: अशोक हत्याकांड में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 08:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Second accused also arrested in Ashok murder case
26सीटीके31...पुलिस गिरफ्त में अशोक हत्या के आरोपी। स्रोत:पुलिस
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के किलोई गांव के राजमिस्त्री अशोक की हत्या के आरोप में दूसरे आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अब शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मुख्य हत्यारोपी करण को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि किलोई में राजमिस्त्री अशोक की उसी के दोस्त करण ने सिर पर ईंट और पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बाद में गांव के ही तालाब में शव फेंक दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने में करण ने किलोई निवासी रोहित को अपने साथ लिया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया। जहां से एक दिन का रिमांड मिला। पुलिस ने करण की निशानदेही पर आरोपी रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपमान का बदला लेने के लिए की दोस्त की हत्या

पुलिस ने बताया कि करण और मृतक अशोक दोस्त हुआ करते थे। किसी बात को लेकर अशोक का अपने बेटे से विवाद हो गया था। अशोक के कहने पर करण ने उसके बेटे की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद पंचायत हुई और गांव में पंचों के सामने माफी मांगनी पड़ी थी। जिसके बाद से हत्या करने की योजना बना ली थी। 19 सितंबर को करण मुंबई से आया और 20 को इस घटना को अंजाम दे दिया था। जबकि 22 सितंबर को मृतक अशोक का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed