फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scuffle between supporters of minister Arvind Sharma and Jai Hind workers

Rohtak: मंत्री अरविंद शर्मा के समर्थकों और जयहिंद कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की, पुलिस ने शांत करवाया मामला

Sun, 08 Jun 2025 07:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 07:09 PM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद के कार्यकर्ताओं और सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के समर्थकों के बीच रविवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन
Scuffle between supporters of minister Arvind Sharma and Jai Hind workers
रोहतक में दो पक्षों में हुई धक्का-मुक्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाढ़ोत रोड पर रविवार दोपहर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद के कार्यकर्ताओं और सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के समर्थकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई तीखी नोकझोंक

जयहिंद सेना की बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री के कुछ समर्थक वहां पहुंचे। नवीन जयहिंद द्वारा अरविंद शर्मा को उनका छोटा भाई बताने और बयानबाजी को लेकर चेतावनी देने पर विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 

नवीन जयहिंद ने कहा कि उनकी संगठन की बैठक में मंत्री के समर्थकों ने अनावश्यक हंगामा किया, जिससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने ऐसी घटनाओं की निंदा की। दूसरी ओर, सहकारिता मंत्री के समर्थक सुदामा फोगाट ने दावा किया कि उन्हें जयहिंद सेना की ओर से बैठक में आमंत्रित किया गया था। उनका मकसद नवीन जयहिंद और मंत्री के बीच मनमुटाव को खत्म करना था, लेकिन जयहिंद के कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Charkhi Dadri: "गुटबाजी के चलते हरियाणा में पार्टी ने गंवाया जीत का अवसर, अब संगठन को करना होगा मजबूत"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed