फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress national observer Rita Choudhary in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: "गुटबाजी के चलते हरियाणा में पार्टी ने गंवाया जीत का अवसर, अब संगठन को करना होगा मजबूत"

Sun, 08 Jun 2025 06:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 06:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 जून तक सभी जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इसी के तहत चरखी दादरी में रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी पहुंची हुईं थी। 

विज्ञापन
Congress national observer Rita Choudhary in Charkhi Dadri
कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी के साथ पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने कहा कि गुटबाजी के कारण पार्टी ने पिछले चुनाव में हरियाणा में जीत का अवसर गंवा दिया। अब संगठन को मजबूत कर एकजुट होकर पार्टी हित में काम करना होगा। रविवार को शहर के विश्राम गृह में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


कांग्रेस ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 जून तक सभी जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। रविवार को राजस्थान के मंडावा से विधायक और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की राय जानी और संगठन निर्माण के लिए निर्देश दिए। बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक जगदीश यादव और लाल बहादुर खोवाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


रीटा चौधरी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में गुटबाजी के कारण पार्टी को नुकसान हुआ और सत्ता हाथ से चली गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता पर जोर दिया। हाल ही में चंडीगढ़ में राहुल गांधी द्वारा दी गई नसीहत के बाद यह पहली बैठक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक के सामने दिखी गुटबाजी

बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में तकरार देखने को मिली। पर्यवेक्षक ने प्रेस वार्ता के लिए कुछ लोगों को बाहर जाने को कहा, लेकिन भिवानी और दादरी के कार्यकर्ताओं के बीच बैठने को लेकर विवाद हो गया। दो मिनट तक चली इस तकरार को रीटा चौधरी ने शांत कराया। इस घटना ने गुटबाजी खत्म करने की नसीहत के बीच कार्यकर्ताओं की आपसी खींचतान को उजागर किया।



ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र पहुंचे CM सैनी: राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- फर्स्टेटिड है कांग्रेस, अपने बारे में सोचती रही

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed