फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Scooty riding couple arrested with charas worth 1.5 lakh

डेढ़ लाख की चरस के साथ स्कूटी सवार दंपती गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding couple arrested with charas worth 1.5 lakh
पुलिस ने वीरवार को हिसार रोड स्थित आईडीसी चौक पर स्कूटी सवार दंपती को डेढ़ लाख रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने महिला के पति को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार पुरुष व महिला नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। वे जल्द ही भिवानी लिंक रोड से गुजरेंगे। इस पर पुलिस ने आईडीसी चौक क्षेत्र को घेर लिया और वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। शक के आधार पर सफेद रंग की स्कूटी को रुकवाया गया। पूछताछ करने पर दंपती की पहचान रिटौली गांव, हाल में शास्त्री नगर निवासी रमेश के तौर पर हुई। साथ में उसकी पत्नी थी। मामले की सूचना डीएसपी मुख्यालय गौरखपाल राणा को दी गई। डीएसपी की मौजूदगी में दंपती की महिला टीम के साथ तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही चरस और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

तीन ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
एसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में महिला टीम की मदद से पुलिस ने जाट धर्मशाला के पास ओल्ड बस स्टैंड से पैदल आ रही एक महिला को काबू किया। उसकी पहचान निर्मला निवासी रैनकपुरा के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed