{"_id":"664a7efa9412c3750f03f5f4","slug":"school-director-accused-of-assault-rohtak-news-c-200-1-ro21001-107438-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्कूल संचालक पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्कूल संचालक पर मारपीट का आरोप
Mon, 20 May 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस को दी शिकायत में महाबीर पार्क निवासी अध्यापक भूपेन्द्र ने बताया कि वह सेक्टर-7 में कोचिंग सेंटर चलाता है। इससे पहले एक स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत था। इसी माह नौकरी छोड़ दी थी। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने दोस्त पायश व हर्षित के साथ गोशाला से वापिस आ रहे थे। रास्ते में स्कूल से बकाया वेतन लेने के लिए चला गया। आरोप है कि वहां जाकर उन्होंने जब स्कूल संचालक से बकाया वेतन की मांग की तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। भूपेंद्र के अनुसार स्कूल संचालक ने कोचिंग सेंटर चलाने के नाम पर उसे घर से उठवाने की धमकी दी। भूपेंद्र ने कहा कि स्कूल के कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय में घसीट कर अंदर ले जाकर मारपीट की। दोस्त बचाने लगे तो उनके साथ भी मार पिटाई की गई।
विज्ञापन