Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SC-ST Act imposed on accused in underwear investigation case

अंत:वस्त्र जांच प्रकरण में आरोपियों पर लगा एससी-एसटी एक्ट

Sun, 02 Nov 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
SC-ST Act imposed on accused in underwear investigation case
रोहतक। एमडीयू की महिला सफाई कर्मचारियों के अत:वस्त्र जांच मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा जोड़ दी है। मामले की जांच डीएसपी रवि खुंडिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

मामले में एक महिला के अदालत में जज के सामने बयान दर्ज करवा दिए गए हैं जबकि दो अन्य के बयान होने बाकी हैं। हालांकि, अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। केस में सुपरवाइजर विनोद, वितेंद्र व असिस्टेंट रजिस्ट्रार श्याम सुंदर आरोपी हैं।
विज्ञापन

विवि की तीन महिला सफाई कर्मियों ने पीजीआई थाने में शिकायत दी थी कि वे 26 अक्तूबर को ड्यूटी पर थीं। कुछ महिलाओं ने माहवारी आने के कारण छुट्टी मांगी। इस पर उनके अंत:वस्त्रों की जांच की गई। इस बात का सफाई कर्मियों ने विरोध किया। हंगामा बढ़ने के बाद महिला आयोग ने विवि से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

एमडीयू में 25 से 27 अक्तूबर तक राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष आए हुए थे। कैंपस में 26 अक्तूबर को सफाई कर रही महिला कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया। इस पर कुछ महिलाओं ने मासिक धर्म आने का हवाला देकर कुछ रियायत देने की अपील की। सुपरवाइजर ने इस पर नाराज होकर महिलाओं की जांच के निर्देश दिए। इस पर एक महिला कर्मचारी ने उनके अंत:वस्त्र जांचे। उनके पैड की फोटो तक ली। इसके चलते मामला भड़क गया। महिलाओं ने कैंपस में काफी हंगामा किया। मंगलवार को सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार व मेयर रामअवतार वाल्मीकि एमडीयू आए। उन्होंने फैकल्टी हाउस में महिला सफाई कर्मचारियों से करीब एक घंटे बातचीत की व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में जांच कमेटी भी गठित की गई। कमेटी को चार दिन का समय दिया गया था। यह समय पूरा होने के बाद भी कमेटी की जांच जारी है। अब इस मामले में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed