फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Savitri Bai Phule is the basis of women's education: Manish Grover

नारी शिक्षा का आधार है सावित्री बाई फुले : मनीष ग्रोवर

Mon, 11 Mar 2024 03:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Savitri Bai Phule is the basis of women's education: Manish Grover
रोहतक। सुखपुरा शक्ति केंद्र पर प्रवास के दौरान रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने शिरकत की। सुखपुरा शक्ति केंद्र में पहुंचने पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सर्वप्रथम नारी शिक्षा की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं व जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि नारी शिक्षा का सावित्रीबाई फुले आधार हैं। उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर आज केंद्र और प्रदेश की मोदी और मनोहर सरकार ने नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई और उनको धरातल पर लागू कर नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने का काम किया है। कहा कि देश का एक-एक मतदाता फिर एक बार मोदी सरकार के सपने को साकार करने के लिए आतुर है और नरेंद्र मोदी को 400 कमल के फूल जीतकर उनकी झोली में डालने का मन बना चुका है। 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी का अंतिम चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और कांग्रेसी नेता 10 सीट जीतने का झूठा दावा कर रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा के संयोजक पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश बागड़ी, मंडल अध्यक्ष राजीव भांकर, शक्ति केंद्र के प्रमुख व कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र माडू, बुधराम सैनी, पार्षद मनोज वकील, रामनारायण सैनी, जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed