फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Save roadways, save employment strike on 28th December

Rohtak News: रोडवेज बचाओ, रोजगार बचाओ हड़ताल 28 दिसंबर को

Fri, 27 Oct 2023 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Save roadways, save employment strike on 28th December
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को बस स्टैंड परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों, युवा, महिला, बुजुर्गों ने उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी की। 265 मार्गाें पर प्राइवेट बस चलाने के विरोध में प्रदेश स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा। वहीं रोडवेज बचाओ, रोजगार बचाओ को लेकर 28 दिसंबर को हड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन

साझा मोर्चा के सुरेश नेहरा, दीपक हुड्डा आदि कर्मचारी नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार यूनियन से बात कर तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों की वार्ता में मानी गईं मांगों को लागू करें। रोडवेज कर्मचारी 26-27 अक्टूबर को जनता के द्वारा रोडवेज बचाओ, रोजगार बचाओ, के नारे के साथ किए गए हस्ताक्षरों को लेकर 26 नवंबर को भारी संख्या में करनाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। सरकार ने कर्मचारी मांगों पर विचार विमर्श के माध्यम से समाधान नहीं किया तो 28 दिसंबर को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर सुमेश कुंडू, सतबीर मुंढाल, नरेश सिवाच, जोगिंद्र ढुल, जोगिंद्र मलिक, राजेश पंघाल, सोनू हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
-265 प्राइवेट रूट परमिट रद्द कर रोडवेज के बेड़े में 14000 नई बसें शामिल की जाएं ताकि हरियाणा प्रांत के 84000 हजार बेरोजगार युवाओं को पक्का रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एचआरईसी गुरुग्राम में कार्यरत कर्मचारियों को रोडवेज में दी जा रही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
- कर्मशाला कर्मचारियों को एकमुश्त तकनीकी वेतनमान का लाभ दिया जाए।
-परिचालक और लिपिक को पंजाब के सामान चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप 35400 वेतनमान दिया जाए।
- 1992 से 2003 के बीच लगे कर्मचारियों को ज्वाइन तिथि से पक्का माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed