फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sati Bhai sewa dal as a corona warior active in pgims

सती भाई साईं सेवादल संक्रमित मरीजों को 2 बार चाय, 3 बार खिला रहे बटर रोटी-सब्जी

Tue, 09 Jun 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sati Bhai sewa dal as a corona warior active in pgims
08सीटीवाई01वीकेपी : सति भाई सांई सेवादल के आश्रम में पीजीआईएमएस में भेजने के लिए खाना तैयार करते स्? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। सती भाई साईं सेवादल एक योद्धा की तरह कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है। लॉकडाउन से लेकर अब तक जरूरतमंदों तक पका हुआ भोजन भेजा जा रहा है। सेवा दल पीजीआईएमएम में दाखिल कोरोना संक्रमित मरीजों को दिन में सुबह 6 व शाम 4 बजे चाय और सुबह 8 बजे परांठा, दोपहर व शाम को चावल व बटर रोटी दी जा रही है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान नरेश आनंद ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पीजीआईएमएस में बढ़ती जा रही है। जिले के अलावा दूसरे जिलों से भी मरीज यहां दाखिल हो रहे हैं। पीजीआईएमएस की तरफ उनको मरीजों के खाने के लिए स्पेशल मीनू भेजा गया है। 18 मई से वे मरीजों के लिए भोजन भेज रहे हैं। इसके लिए स्वयंसेवक पीजीआईएमएस की रसोई में खाना रखकर आते हैं। आगे खुद पीजीआईएमएस के कर्मचारी भोजन मरीजों तक पहुंचाते हैं। भोजन के दो घंटे पहले पीजीआईएमएस की तरफ से मरीजों की संख्या बताई जाती है। सोमवार दोपहर 120 लोगों के लिए भोजन भेजा गया।
विज्ञापन

यूं रहता है हर दिन का मरीजों की प्लेट का मीनू
सोमवार सुबह चाय बिस्कुट व परांठा,
दोपहर जीरा राइस, बटर रोटी व छोले
रात राइस, रोटी व मूंग की दाल
मंगलवार सुबह चाय, बिस्कुट व मेसी रोटी
दोपहर बटर रोटी, जीरा राइस, चना दाल व पैठे की सब्जी
रात बटर रोटी, घीया की सब्जी, हरी दाल व प्लेन राइस
बुधवार सुबह चाय, आलू परांठा
दोपहर बटर रोटी, पुलाव व आलू की सब्जी व सोयाबीन
रात प्लेन राइस, बटर चपाती, पालक कोपता व सांबर
वीरवार सुबह चाय व बिस्कुट और जीरा परांठा
दोपहर प्लेन राइस, राजमा, तोरी की सब्जी व बटर चपाती
रात जीरा राइस, मूंग की दाल, टिंडे की सब्जी व बटर रोटी
शुक्रवार सुबह चाय, बिस्कुट व मेेसी रोटी
दोपहर जीरा राइस, काले चने, आलू-पालक व बटर चपाती
रात प्लेन राइस, बटर रोटी, हरी मूंग का छिल्का व मिक्स सब्जी
शनिवार सुबह चाय, बिस्कुट व आलू का परांठा
दोपहर पुलाव, सफेद छोले, बटर चपाती व पालक पनीर
रात प्लेन राइस, बटर चपाती, पेठा सब्जी व मिक्स दाल
रविवार सुबह चाय, बिस्कुट व नमक मिर्च परांठा
दोपहर प्लेन राइस, बटर चपाती, दाल मखनी, मशरूम
रात जीरा राइस, बटर चपाती, आलू की सब्जी व सोयाबीन व मूंग की दाल
नोट : यह मीनू सती भाई साईं सेवादल की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। दावा है कि यह पीजीआईएमएस की तरफ से भेजा गया है।
वे 18 मई से पीजीआईएमएस में मरीजों के लिए भोजन भेज रहे हैं। इसके लिए पीजीआईएमएस की तरफ से हर दिन का मीनू बनाकर भेजा गया है। उसी के हिसाब से भोजन भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश आनंद, प्रधान, सती भाई सांई सेवा दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed