फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarva Jatiya Sansad at Mandothi-Asoda Toll Plaza today

Rohtak News: मांडोठी-आसौदा टोल प्लाजा पर सर्व जाति संसद आज

Sat, 24 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 24 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sarva Jatiya Sansad at Mandothi-Asoda Toll Plaza today
.सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते रमेश दलाल। संवाद
रोहतक। आचार संहिता लगने से पहले जाटों को ओबीसी की सेंट्रल लिस्ट में डलवाने और सम गोत्र शादी को गैर कानूनी घोषित कराने के लिए मांडोठी केएमपी पर जोरदार तैयारी चल रही है। यहां 24 फरवरी को सर्व जाति संसद बुलाई गई है। इसमें इन दो मुद्दों पर मंथन कर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। यह कहना है पब्लिक वॉइस के अध्यक्ष एवं किसान नेता रमेश दलाल का। वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में शनिवार को होने वाली संसद की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट, त्यागी, रोड, बिश्नोई को ओबीसी में अविलंब आरक्षण मिले। आचार संहिता लगने से पहले केंद्र और राज्यों की सरकारों को यह हक दे देना चाहिए। इसी मुद्दे के लिए सर्व जाति संसद का आयोजन किया जा रहा है। यहां सम गोत्र विवाह को अवैध कराने के साथ जाट, बिश्नोई, त्यागी, रोड, मुले जाट और सिख जाट को आरक्षण दिलवाने पर चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। गुजरात व राजस्थान से भी सर्व जाति संसद में किसान पहुंचेंगे। राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के जमीन अधिग्रहण के मुद्दे भी एजेंडे में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र सरकार ने मराठा जाति को आरक्षण देने का फैसला विधानसभा में कर लिया है तो जाट समाज के साथ हरियाणा में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार को हरियाणा की छह जातियों जाट, त्यागी, बिश्नोई, सिख जाट, रोड और मुले जाट को ओबीसी आरक्षण चुनाव आचार संहिता लगने से पहले देना चाहिए। यह हक नहीं मिलने पर व्यापक व्यूह रचना कर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मलिक खाप के राष्ट्रीय महासचिव अशोक मलिक, पप्पू दलाल, राजपूत समाज से अंकुश राणा, राजपूत और दलित समाज से राजकुमार के साथ संसद की तैयारी का जायजा ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed