फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarpanch will seek support from MP and MLA against e-tendering, if not given, will protest on coming to villages

Rohtak News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ सांसद और विधायक से समर्थन मांगेंगे सरपंच, नहीं देने पर गांवों में आने पर करेंगे विरोध

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch will seek support from MP and MLA against e-tendering, if not given, will protest on coming to villages
सर्किट हाउस में मीटिंग करते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य । संवाद - फोटो : RohtakCity
ई-टेंडरिंग के विरोध कर रहे सरपंच अब सांसदों और विधायकों से अपनी मांगों को लेकर समर्थन मांगेंगे। अगर समर्थन नहीं मिला तो गांवों में आने पर उनका विरोध करेंगे। बुधवार को रोहतक के सर्किट हाउस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय सरपंच एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें रोहतक जिले के गांव सैमाण के सरपंच रणवीर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सरपंच यूनियन के प्रदेश सचिव विकास खत्री ने बताया कि बुधवार दोपहर प्रदेशभर सरपंचों की बैठक पूर्व आईजी रणवीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान सरपंचों ने ई-टेंडरिंग को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया। साथ ही तय किया कि अगर सांसद व विधायक आंदोलन में उनका साथ नहीं देंगे तो वे उनका भी विरोध करेंगे। इसके साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक बीडीपीओ कार्यालय को बंद करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन की 25 सदस्यीय प्रदेशस्तरीय कार्यकारिणी गठित
बैठक के दौरान सरपंच एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 25 सरपंचों को शामिल किया गया। इस कमेटी में हर जिले से सरपंचों को शामिल किया गया है। साथ ही कमेटी में शामिल सरपंचों में से ही पदाधिकारियों को चुना गया, जिसमें पूर्व आईजी रणवीर शर्मा को संरक्षक, रणवीर सिंह सैमाण को प्रदेशाध्यक्ष, संतोष बेनीवाल को उपप्रधान, ईशम सिंह महासचिव, विकास खत्री सचिव, चुन्नीलाल कोषाध्यक्ष, चंद्रमोहन पोटलिया प्रवक्ता, आरिफ हथौड़ी सह प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। साथ ही पांच जोन में उपाध्यक्ष बनाए गए, जिसमें रमेश, सोनू डाकला, प्रवीण महेंद्रगढ़, संदीप राणा, नीटू मलिक मोखरा शामिल हैं। इसके साथ ही दलवीर सिंह, सुभाष, अजीत सिंह, राजेश जागलान, राकेश, आशीष कालवास, सुधीर, मुकेश शर्मा, मनोज, सूर्यपाल, प्रवीण रेवाड़ी, संजय दूहन, रामचंद्र श्योराण को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग को तुरंत वापस ले सरकार : रणवीर सिंह
सरपंच एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि सरकार ई-टेंडरिंग को तुरंत प्रभाव से वापस लें। 73वें संशोधन की 11वीं सूची के 29 अधिकार व बजट पंचायत को सीधे दिए जाएं। इसको लेकर सांसद व विधायकों को भी साथ आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक ब्लॉक स्तर पर तालाबंदी जारी रहेगी। साथ ही सरपंचों के असहयोग आंदोलन के चलते कोई प्रस्ताव सरकार को नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed