{"_id":"617ef46595ba58107076340e","slug":"sardar-patel-united-the-nation-in-one-thread-prof-rajbir-rohtak-news-rtk6286920107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया : प्रो. राजबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया : प्रो. राजबीर
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में भाग लेते धावक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोया, अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज जरूरत है कि युवा सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। ये विचार एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने खेल परिसर में झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सरदार पटेल ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. समीर अग्रवाल ने सरदार पटेल द्वारा आजादी के लिए दिए गए बलिदान के बारे में बताया। डॉ. चेकितान सिंह ने युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए कहा। इससे पहले अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राज कुमार ने सभी का स्वागत किया और सरदार पटेल से जुड़े प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम का संचालन निदेशक युवा कल्याण डॉ. जगबीर राठी ने किया।
राष्ट्रीय एकता से ही विकास संभव : उपायुक्त
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र आज उनको शत-शत नमन कर रहा है। सरदार पटेल का मानना था कि राष्ट्रीय एकता से ही विकास संभव है, इसलिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि हम उनके जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों का आह्वान किया कि हम सभी एकता का संदेश देने वाली किसी गतिविधि से जुड़ें। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के बाद तमाम टुकड़ों में बंटे देश को अखंड भारत बनाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हम सबके लिए बहुत महत्व रखती है। सरदार पटेल किसी के आगे झुके नहीं, देश को एक बनाने के लिए जी-जान से जुटे रहे। देश की आजादी के दौरान हुए दंगों और तमाम रियासतों की आपसी लड़ाई को कंट्रोल करते हुए संपूर्ण भारत को एक करने में उनकी सर्वाधिक भूमिका थी।