फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanskrit paper came out of syllabus, examinees asked for grace marks

Rohtak News: संस्कृत का पेपर पाठ्यक्रम से बाहर आया, परीक्षार्थियों ने मांगे ग्रेस मार्क्स

Fri, 26 May 2023 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit paper came out of syllabus, examinees asked for grace marks
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के तहत चल रही परीक्षा में बीएससी चौथे सेमेस्टर के संस्कृत अनिवार्य विषय का पेपर पाठ्यक्रम से बाहर आने पर इनसो ने नारेबाजी कर विरोध जताया। विद्यार्थियों ने जाट कॉलेज प्राचार्य को एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों की ओर से ग्रेस मार्क्स दिए जाने और बार-बार गलती करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इनसो सदस्य दीपक मलिक ने जाट कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछने जाने का मामला बारीकी से समझा। इसके बाद सभी छात्र विभागाध्यक्ष से मिले और उनके सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। इनसो सदस्य ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या का पता लगने के बाद वे टीम के साथ जाट कॉलेज पहुंचे थे। कुछ ही समय में वहां पंडित नेकीराम कॉलेज, किशोरी कॉलेज के विद्यार्थी भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सागर गोयत, लकी अहलवात, भावना ग्रेवाल, प्रियंका, रोहित मलिक, निशांत, अंकित मलिक, चेतना, सोनिका, कृष्ण समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed