फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitization will happen in the Containment Zone from today

कंटेनमेंट जोन में आज से होगा सैनिटाइजेशन

Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitization will happen in the Containment Zone from today
रोहतक। कोरोना के खिलाफ जंग के तहत सोमवार से कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने कुछ दिन पहले टीम गठित कर दी थी।
नगर के संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने छह जनवरी को बैठक करके कोरोना महामारी को लेकर कई टीमें गठित करके जिम्मेदारियां तय की। नगर अभियंता सुनील को सैनिटाइजेशन की जिम्मा सौंपा गया है। तीन दिन गुजरने के बाद भी निगम के क्षेत्र में सैनिटाइजेशन शुरू नहीं हुआ है। अब संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार का कहना है कि सोमवार से सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो जाएगा।
संयुक्त नगर आयुक्त का कहना है कि सभी 90 कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन करने के लिए कहा गया है। वहीं, नगर अभियंता सुनील का कहना है कि जिस केमिकल का छिड़काव किया जाना है, उसका इंतजाम करना होगा। पता करना होगा कि स्वास्थ्य विभाग देगा या फिर टेंडर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

तीन बड़ी और आठ हैंड मशीन
नगर निगम के पास सैनिटाइजेशन के लिए तीन बड़ी मशीनें ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हैं। करीब आठ हैंड मशीनें हैं। ऐसे में इतनी मशीनों से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केमिकल से होगा सैनिटाइजेशन
नगर निगम शहर में सोडियम हाइफो क्लोराइड को पानी में मिलाकर सैनिटाइजेशन करवाएगा। सूत्रों के मुताबिक रविवार तक निगम के पास केमिकल नहीं था।
वर्जन
कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन के लिए कहा गया है, जो सोमवार से कराया जाएगा।
- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
मैंने सैनिटाइजेशन के पर्यवेक्षक बने सुनील से बात की है। उनसे पुरानी मशीनों को सही करने और नई खरीदने के लिए कहा है। सोमवार की शाम तक सैनिटाइजेशन शुरू करवा दिया जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed