फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation workers express protest by shaving their heads

Rohtak News: सफाई कर्मियों ने मुंडन कराकर जताया रोष, 186 को ड्यूटी पर लौटने का नोटिस

Fri, 04 Sep 2026 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers express protest by shaving their heads
फोटो-55: बहादुरगढ़ में मुंडन कराता सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। छह अगस्त से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुंडन कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बहादुरगढ़ में सात कर्मचारियों ने मुंडन कराया।
विज्ञापन


नगर परिषद ने हड़ताल पर बैठे 186 पालिका रोल सफाई कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है, लेकिन कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। हड़ताल के चलते शहर में करीब 400 टन कूड़ा फिर जमा हो गया है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने कहा कि नोटिस दिए गए हैं, लेकिन कर्मचारी नहीं मानेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिषद ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी:
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि नगर परिषद ने तीन सितंबर को हड़ताली कर्मचारियों को नोटिस जारी कर पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया जिसके बाद उन्हें सूचना पट्ट और हड़ताल स्थल पर चस्पा किया गया। ड्यूटी पर नहीं लौटने पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। कुछ कर्मचारी अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोक रहे हैं और सफाई उपकरणों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इंद्रमल सहित अन्य सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
फोटो-55:
फोटो-56:
फोटो-57:

फोटो-55: बहादुरगढ़ में मुंडन कराता सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-55: बहादुरगढ़ में मुंडन कराता सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-55: बहादुरगढ़ में मुंडन कराता सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-55: बहादुरगढ़ में मुंडन कराता सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed